Headlines

 पुलिस दबिश के  कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्‍त न्‍यायालय में किया आत्‍मसमर्पण

पुलिस दबिश के  कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्‍त न्‍यायालय में किया आत्‍मसमर्पण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलीकांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त ने माननीय न्यायालय में  आत्मसमर्पण कर दिया। बताते चले कि  विगत 30.04.26 को जी.बी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उसरी में रामनाथ साह के पुत्र के विवाह में परिछावन के दौरान फोटोग्राफर से हुए मामुली विवाद के क्रम में मोटरसाइकिल सवार कुछ अपराधियों द्वारा कैमरा संचालक को गोली मार दी थी। इस संबंध में जी.बी. नगर थाना द्वारा कांड दर्ज कर   कांड के अनुसंधान के क्रम में इस कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों की पहचान कर पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था।

पुनः कांड के अग्रेतर अनुसंधान के क्रम में लगातार की जा रही छापेमारी एवं पुलिस दबिश के दबाव में इस कांड में संलिप्त अभियुक्त नितीश कुमार, पिता मुन्ना सिंह, साकिन तरवारा, थाना-जी. बी. नगर, जिला-सिवान ने आज सोमवार को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

> आत्मसमर्पन किये गए अभियुक्त का नाम एवं पता :-

नितीश कुमार, पिता-मुन्ना सिंह, साकिन तरवारा, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।

> अभियुक्त नितीश कुमार का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-

1. जी.बी. नगर थाना कांड सं0-32/22, दिनांक 09.02.22, धारा-341/323/307/379/504/506/34 भा.द.वि. ।

2. जी.बी. नगर थाना कांड सं0-65/22, दिनांक 18.03.22, धारा-30 (ए) बि.म.नि.उ.अधि. ।

3. जी.बी. नगर थाना कांड सं0-381/25, दिनांक 13.08.25, धारा-126 (2)/115 (2)/303(2)/103/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस. ।

4. जी.बी. नगर थाना कांड सं0-92/26, दिनांक-23.02.26, धारा-126 (2)/115 (2)/303(2)/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस. ।

यह भी पढ़े

सहयोग शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विभिन्न समस्याओं के लिए दिये आवेदन

 बड़ा मंगल के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ हुआ भंडारा

जिले के पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026 में मेधावियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!