Headlines

सहयोग शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

सहयोग शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं, मौके पर हुआ समाधा

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन, (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत पिनर्थ खुर्द पंचायत व करसौत पंचायत में मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम में दारौंदा के माननीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। वहीं जिला

उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
शिविर में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित कई समस्याओं पर सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई तथा लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।
अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

शिविर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिल्पी कुमारी,अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण,बीईओ सौरभ सुमन,बीएओ रामवीर सिंह,पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार कर्ण, मुखिया रामकृष्ण सिंह सहयोग शिविर में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के प्रतिनिधि बृजनंदन सिंह, डीईओ ब्रजेश राज, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!