तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों में आक्रोश
नियोजित शिक्षकों की बरियता की मांग किया
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के धर्मपुरजाफर पंचायत स्थित पुरानी थाना भवन में गुरुवार की शाम परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में नियोजित शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता शिक्षक नेता नरेंद्र कुमार शर्मा ने की।बैठक में नियोजित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों का कहना है कि तीन माह बीतने जा रहे हैं पर अब तक वेतन नहीं मिला, जिससे भारी आक्रोश है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि नियोजित शिक्षक नियमावली में 5200-20200 वाले स्केल में एनपीएस का प्रावधान है, लेकिन सरकार ईपीएफ का लाभ देकर शिक्षकों को गुमराह कर रही है। इस मामले को लेकर संघ ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। कोर्ट में सरकार ने जवाब के लिए समय मांगा है।
शिक्षक नेताओं ने दावा किया कि जीत निश्चित होगी।बैठक में वरियता, सेवाकालीन प्रशिक्षण के बाद भी प्रमोशन और वित्तीय लाभ से वंचित रखने जैसे मुद्दे भी उठे। शिक्षकों ने कहा कि नियमावली में स्पष्ट उल्लेख के बावजूद सरकार अपने ही नियमों का उल्लंघन कर रही है। सेवा शर्त के अनुसार नियोजित शिक्षक हर हाल में सीनियर हैं।इस मौके पर प्रभात कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार सिंह, सुबोध मंडल, बीरेंद्र राम, शहजादा खां, रेखा कुमारी, अजित कुमार सिंह, नीरज शर्मा, सबिता कुमारी, संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
यह भी पढ़े
PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल
26 मई चलेगा हीट वेव , भीषण गर्मी चेतावनी
इंतेजार की घडि़या की खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक…
