Headlines

बोधगया में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

बोधगया में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप; शरीर पर चोट के निशान

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

गया के बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर मोहली गांव में 35 साल के युवक का शव सड़क किनारे मिला है। परिजनों ने युवक की अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रामपुर मोहली निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

उपेंद्र यादव बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने बोधगया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने रामपुर मोहली गांव के पास सड़क किनारे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

 

बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान उपेंद्र यादव के रूप में की। शरीर पर गहरे जख्म के निशान मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र यादव की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई और फिर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिवार ने गांव के ही मांझी समाज के कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है।

 

उनका कहना है कि पुलिस की तलाश शुरू होने पर आरोपियों ने शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया।परिजनों के अनुसार, उपेंद्र यादव का गांव में किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। इस घटना से परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़े

रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज सहयोग शिविर का समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई

सीवान डीएम ने भीषण गर्मी के कारण वर्ग आठ तक की कक्षाएं 27 मई तक बंद करने का आदेश दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!