Headlines

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में छापेमारी कर डेटा एंट्री को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना जिले के नौबतपुर में की गई है, जहां से टीम ने डेटा एंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार को 37,100 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी को उसके अपने कार्यालय कक्ष से ही दबोचा गया। सीडीपीओ मैडम के लिए 25 फीसदी और खुद के लिए 1फीसदी कमीशन की थी मांग यह कार्रवाई नौबतपुर कार्यालय में तैनात महिला पर्यवेक्षिका सुशीला कुमारी की शिकायत पर की गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी संतोष कुमार सुशीला कुमारी को आवंटित 17 आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषाहार और अंडा राशि को पास करने के बदले घूस की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी प्रति केंद्र लगभग 10,000 से 14,000 रुपए की मांग करता था।

 

आरोपी ने कुल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा सीडीपीओ मैडम के लिए और 1 प्रतिशत हिस्सा खुद के लिए बतौर रिश्वत वसूल कर देने का दबाव बनाया था। डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में बिछाया गया जाल शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले की जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया। जांच में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलते ही 18 मई 2026 को निगरानी थाना में कांड संख्या-059/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

इसके बाद ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया।सुनियोजित तरीके से जैसे ही सुशीला कुमारी से आरोपी संतोष कुमार ने रिश्वत के 37,100 रुपये पकड़े, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

 

ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पटना स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज सहयोग शिविर का समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई

सीवान डीएम ने भीषण गर्मी के कारण वर्ग आठ तक की कक्षाएं 27 मई तक बंद करने का आदेश दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!