Headlines

सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के आरोपी

सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार
दोनों बदमाशों पर विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज है

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान  (बिहार ):

गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के आरोपी

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चकिया-राजापुर मार्ग पर शनिवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर किया । थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि दोनों युवक एक बाइक व अवैध हथियार के साथ राहगीरों को परेशान कर रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं ।

सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया । गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव के हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर , तथा मैरी मकसूदपुर गाँव के धनंजय साह, के रूप में हुई है ।

तलाशी के दौरान धनंजय साह के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया । इसके अलावा दोनों के पास से एक तथा नशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक भी जब्त की गईं ।पूछताछ में उनकी निशानदेही पर 22 मई को महमदा बाजार से चोरी हुई एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को गोपालपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास से बरामद किया गया ।


एसडीपीओ महराजगंज अमन ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का कई जिलों के विभिन्न थाने में आपराधिक इतिहास है । उन्होंने कहा कि हरिकिशोर प्रसाद उर्फ़ डॉक्टर पर भगवानपर हाट थाने मे आठ , पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाने मे एक , सिवान मुफ्फासिल मे एक , सारण जिले के नया गाँव थाने में एक , अमनौर थाने में एक , तरैया थाने मे एक लूट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 13 संगीन आपराधिक मामला दर्ज है ।

जबकि धनंजय साह पर सारण जिले के इसुआपुर थाने ने एक तथा भगवानपुर हाट थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज है ।
उन्होंने बताया कि हरिकोशीर प्रसाद हाल ही में लूट कांड मे दो साल बाद जेल से छूट कर आया है ।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन

15.60 ग्राम स्‍मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

सिधवलिया की खबरें :  बकरी चराने गये  दो बच्‍चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत   

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन  पलटने से  एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!