Headlines

बिहार में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़

बिहार में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

हत्या मामले में फरार चल रहे विकास यादव और मारपीट समेत अन्य मामलों के आरोपित विशाल और रमन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची मधुसूदनपुर पुलिस जैसे ही विकास और उसके भाई कक्कू को पकड़कर बाहर लाने लगी, अपराधियों के दो दर्जन से अधिक समर्थकों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर, रॉड और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। पुलिस के स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।

 

अचानक हुए हमले में दो दारोगा और दो जवान सहित कुल चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे भीमकित्ता गांव में घटी। गांव बना रणक्षेत्र, करीब आधे घंटे तक गांव रणक्षेत्र बना रहा। पुलिस ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस बीच वह विकास यादव समेत दो आरोपितों को थाने लाने में सफल रही।

 

घटना के बाद रात एक बजे डीएसपी-टू राकेश कुमार वज्र वाहन और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। करीब एक घंटे फ्लैग मार्च किया, लेकिन सभी आरोपित फरार मिले। थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि दो दिन में चार केस दर्ज हुए हैं। दो केस पुलिस के बयान पर और दो आशीष व छोटू के बयान पर। पुलिस के केस में 10 और आशीष-छोटू के केस में 11 लोग नामजद हैं लगातार दूसरे दिन हमला भीमकित्ता गांव में अपराधियों के समर्थकों ने लगातार दूसरे दिन पुलिस टीम पर हमला बोला।

इससे पहले गुरुवार रात जज के निजी चालक आशीष कुमार के घर पर आरोपितों ने पुराने केस वापस लेने के लिए मारपीट की थी। पुलिस ने विशाल और रमन को पकड़ा था, लेकिन परिजनों और समर्थकों ने धक्का-मुक्की कर दोनों को छुड़ा लिया था। उस रात भी एक पुलिसकर्मी जख्मी हुआ था। लौटने के बाद भी मारपीट इधर, शुक्रवार को पुलिस के लौटने के बाद आरोपितों ने आशीष के रिश्तेदार छोटू पर रॉड से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया।

 

छोटू की हालत गंभीर है। उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दो दिन में चार केस दर्ज हुए हैं। शुक्रवार रात की घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या का केस भी है। कांड में शामिल किसी को व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। – राकेश कुमार, डीएसपी-टू,कानून व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा हिंसक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। – राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय

यह भी पढ़े

ज़ुल्म के सामने न झुकना हमने इमाम हुसैन से सीखा- डॉक्टर अब्दुल हकीम इलाही

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में  संजीव कुमार सिंह का चयन होने से गांव में खुशी की लहर

अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत

सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार

रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन

15.60 ग्राम स्‍मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

सिधवलिया की खबरें :  बकरी चराने गये  दो बच्‍चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत   

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन  पलटने से  एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!