अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन यज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के जई छपरा गाँव स्थित गंगा राम ब्रह्म बाबा स्थान पर आयोजित होने वाले अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से हुई। यात्रा में घोड़े, हाथी तथा सुसज्जित रथ शामिल थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे।
सिर पर कलश लिए श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए नगर भ्रमण करते जई छपरा स्थित सरयू नदी के तट पर पहुँचे।नदी तट पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरकर सभी श्रद्धालु जय श्री राम के जयघोष के साथ वापस यज्ञ स्थल पहुँचे।
पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल रहा और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।इस पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश महतो,नीतेश पांडेय, राजीव पांडेय,आनंद पांडेय, संजय पंडित, स्वामी नाथ यादव,पिंटू पंडित,मुना यादव,
मुकेश बैठा,संतोष पटेल, लालू पांडेय, विश्वजीत पांडेय जयकी लाल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि अखंड संकीर्तन यज्ञ में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कलश यात्रा के सफल आयोजन से पूरे इलाके में धार्मिक उल्लास का माहौल है।
