Headlines

सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल

सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

मंगलवार की  प्रातः लगभग 04:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उक्त बस में सिवान मंडल कारा से कैदी को माननीय न्यायालय, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, गुड़गाँव के समक्ष दिनांक-25.05.26 को उपस्थापन कराकर वापस लौट रहे सिवान पुलिस के 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 03 पुलिसकर्मी भी सवार थे।

इस दुर्घटना में कैदी डॉ. सी.एस. तोमर उर्फ छत्रसाल सिंह तोमर, पिता-गोरेलाल सिंह तोमर, थाना-लक्ष्मण विहार, जिला-गुरुग्राम, हरियाणा तथा पुलिस पदाधिकारी प्रा.अ. नि. रविचरण राम, पिता-गणपत राम, ग्राम-महुआरी, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान की दुःखद मृत्यु हो गई। वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा स्थानीय अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, मृतकों के शव को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सिवान लाने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान के नेतृत्व में एक पुलिस दल को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

सिवान पुलिस मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

यह भी पढ़े

सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्‍त किया गिरफ्तार

टॉप टेन स्‍मैक तस्‍कर श्‍याम बिहारी कुमार उर्फ श्‍याम गिरफ्तार

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल

Leave a Reply

error: Content is protected !!