Headlines

यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी,  सीवान के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत 

यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी,  सीवान के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत

कैदी को सीवान से पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी पुलिस, लौटने के दौरान हादसा

श्रीनारद मीडिया, यूपी डेस्‍क:

यूपी के उन्नाव में डबल डेकर एसी बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी समेत 21 लोग घायल हैं। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।  दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।

 

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। बताया जाता है कि बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए।

हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे के बगल में ढलान वाली जगह पर घायल तड़पते रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 27 घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फर्श पर खून ही खून फैल गया। घायल दर्द से कराहते रहे।डॉक्टरों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 20 को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े

सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल

सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्‍त किया गिरफ्तार

टॉप टेन स्‍मैक तस्‍कर श्‍याम बिहारी कुमार उर्फ श्‍याम गिरफ्तार

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल

Leave a Reply

error: Content is protected !!