नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सरयू तट स्थित निरखापुर, साँईपुर, नवकाटोला तीन मोहानी स्थिति हनुमान मंदिर परिसर में 18 मई से चल रहा नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ मंगलवार को हवन-पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री जगतनारायण दास जी महाराज के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन संपन्न कराया। यज्ञाचार्य श्री बसंत कुमार मिश्रा उर्फ दिलदार बाबा एवं अन्य ब्राह्मण गणों ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान कराया।इस महायज्ञ में मिथिलेश कुमार मिश्रा पत्नी अराधना मिश्रा के साथ मुख्य यजमान बने।
नौ दिनों तक उन्होंने सपरिवार यज्ञ वेदी पर आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। समापन पर मुख्य यजमान मिथिलेश मिश्रा ने कहा,यह महायज्ञ पूरे सिसवन क्षेत्र का है। महादेव और माता रानी की कृपा से हमें यह पुण्य अवसर मिला। आज युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी है। माँ शतचण्डी से प्रार्थना है कि क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे।कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह-शाम कथा-प्रवचन हुए। समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह भी पढ़े
सीवान: हुसैनगंज में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
नई दिल्ली की खबरें : यमुना सफाई पर रेखा सरकार का बड़ा कदम
सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल
सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
टॉप टेन स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम गिरफ्तार
