विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी पंकज कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अधिकारियों ने ग्रामीणों की राजस्व, आवास, राशन, पेंशन और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर ही कई आवेदनों का निष्पादन किया गया।
शेष आवेदनों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश पर हर पंचायत में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर से बचाना है।
बीडीओ राजेश कुमार ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को लाभ लेने की अपील की।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और योजनाओं का लाभ उठाया।
यह भी पढ़े
सीवान: हुसैनगंज में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
नई दिल्ली की खबरें : यमुना सफाई पर रेखा सरकार का बड़ा कदम
सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल
सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
टॉप टेन स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम गिरफ्तार
