Headlines

भोजपुर में पुलिस पर हमला, भाई-बहन गिरफ्तार

भोजपुर में पुलिस पर हमला, भाई-बहन गिरफ्तार

नामजद समेत 30 से ज्यादा अज्ञात पर FIR

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के भोजपुर के धुधुआं गांव में पुलिस टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दो सरकारी बोलेरो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने और पुलिसकर्मियों को घायल करने के आरोप में संजय राय समेत 30-40 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी संजय राय और कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

 

दरोगा धर्मेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस टीम 20 मई को धुधुआं गांव में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अजय राय के घर के पास पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति वहां से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान संजय राय के रूप में हुई। संजय राय पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगा।

 

 

आसपास मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों को पुलिस के खिलाफ उकसाने लगा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हमले के दौरान पुलिस की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

 

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गाड़ी से टक्कर से बुआ-भतीजी घायल हो गई आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

नालंदा  पुलिस ने  17 घंटे के अंदर लूटकांड का किया, पांच अपराधियों को  गिरफ्तार कर 43 हजार कैश और मोबाइल बरामद किया

बक्सर में लूटकांड का खुलासा 4  गिरफ्तार

हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे

आय से अधिक संपत्ति मामला में पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पति ने किया सरेंडर

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के विश्लेषण के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है

जनसांख्यिकी परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हुआ गठन

Leave a Reply

error: Content is protected !!