Headlines

सुपौल : स्मैक व नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सुपौल : स्मैक व नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के  सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी वार्ड 11 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक और नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने स्मैक, नशीली दवाइयां, नकदी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक बाइक बरामद की है।

पुलिस की कार्रवाई इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरपट्टी वार्ड 11 स्थित गुलाब यादव के किराना गुमटी के समीप बने मचान पर कुछ युवक स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दंडाधिकारी सह आरओ राकेश कुमार तथा पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।

 

पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद दो युवक अपने हाथ में लिए थैले को झाड़ी में फेंककर भागने लगे। वहीं एक अन्य युवक मचान पर बैठा था। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान हरिहरपट्टी वार्ड 11 निवासी दिनेश यादव के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ नीतीश यादव,कर्णपट्टी वार्ड 13 निवासी लाल यादव के पुत्र ज्योतिष कुमार उर्फ अंकित कुमार तथा हरिहरपट्टी वार्ड 11 निवासी राजकुमार यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई।

 

 

तलाशी और बरामदगी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट की धारा-50 के तहत विधिवत नोटिस देकर आरोपियों और फेंके गए थैले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के दो थैलों से दो मिनी इलेक्ट्रॉनिक तराजू,सफेद पन्नी में बंधी 30 पुड़िया स्मैक, एक काली पोटली में रखा स्मैक (हेरोइन),निट्ज़ासेन-10 टैबलेट के दो पत्ते जिसमें कुल 20 गोलियां थीं,तीन मोबाइल,स्मैक बिक्री से प्राप्त 43 हजार 250 रुपये नकद तथा एक अपाची मोटरसाइकिल बीआर 43 एए 6519 बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ का वजन पन्नी सहित कुल वजन 9.05 ग्राम पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद स्मैक बिक्री के लिए रखा गया था।

 

थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी युवक नीतीश कुमार ने बताया कि मनीष कुमार स्मैक खरीदने आया था तभी पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के पूछने पर आरोपी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वे स्मैक कहां से लाते थे। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया है।

 

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। छापेमारी टीम में एसआई राजन कुमार, परीक्ष्यमान पुअनि अखिलेश कुमार, स्वीटी कुमारी,पीटीसी जिलानी टेलर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें

नालंदा  पुलिस ने  17 घंटे के अंदर लूटकांड का किया, पांच अपराधियों को  गिरफ्तार कर 43 हजार कैश और मोबाइल बरामद किया

बक्सर में लूटकांड का खुलासा 4  गिरफ्तार

हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे

आय से अधिक संपत्ति मामला में पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पति ने किया सरेंडर

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के विश्लेषण के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है

जनसांख्यिकी परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हुआ गठन

Leave a Reply

error: Content is protected !!