रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी, रामनगर / कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में रामनगर में आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि रामनगर चौराहे पर अशोक स्तंभ पर मनाई गई इस कार्यक्रम के दौरान तमाम वरिष्ठ सम्मानित कांग्रेस जन उपस्थित हुए और उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा ली और भारत को सशक्त मजबूत बनाने की भी शपथ ली कांग्रेस जनों ने बताया तानाशाही सरकार महंगाई भ्रष्टाचार परीक्षा में पेपर लिक छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा महंगाई जैसे समस्याओं में सरकार फेल हो चुकी है सिर्फ गरीबों को लूटकर पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव ओम प्रकाश ओझा, रामनगर प्रभारी अफसर खान, वरिष्ठ कांग्रेस जन् विपिन सिंह, जावेद खान, इमरान, डॉक्टर इनाम राजा, डॉक्टर शौकत अली, ,हाफिज शरीफ, वंदना जायसवाल, पूर्व सभासद राजेंद्र गुप्ता, हारुन अंसारी, शिवाजी मौर्य, भगवती श्रीवास्तव, सुजात अली, नदीम इकबाल, श्याम कुमार विश्वकर्मा, अजहरुद्दीन, फैयाज अहमद, राजू मास्टर, विनोद श्रीवास्तव, एडवोकेट गिरधारी लाल प्रजापति, रवि प्रताप सिंह ,अल्ताफ अंसारी, हाजी मोहम्मदुल भाई, डॉ मुनीर अहमद सिद्दीकी आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है
