सीवान में ईदुलजुहा की नमाज़ पूरी अकीदत, भाईचारा और शांति पूर्ण माहौल में पढ़ी गई
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

शहर के ऐतिहासिक ईदगाह नवलपुर सिवान में गुरुवार के सुबह 07.30में बकरीद (ईदुलजुहा) की नमाज़ पूरी अकीदत, भाईचारा और शांति पूर्ण माहौल में पढ़ी गई । बकरीदकी नमाज़ को लेकर सुबह से ही ईदगाह में भारी भीड़ जुटने लगी थी हजारों की संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने सिद्दत के साथ ईदुलजहा की नमाज़ अदा की, ईदगाह नवलपुर सिवान में नमाज़ की इमामत मुफ़्ती इरफ़ान चिश्ती ने किया इमाम ने नमाज़ के बाद देश में अमन चैन खुशहाली और आपसी भाईचारा के लिए विशेष दुआ की।
नमाज़ खत्म होते ही ईदगाह परिसर में मोहब्बत और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, बुजुर्ग जवान और बच्चों ने एक दूसरे के गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दी, मुस्लिम समुदाय के साथ साथ दूसरे समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों की भी ईदगाह में दर्शन हुआ जो मुस्लिम भाइयों से गले मिल त्यौहार का मुबारकबादी देते हुए दिखे।
सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद अली सिद्दीकी, इरशाद अली, नेता मंसूर अहमद सिद्दीकी, मुमताज़ खां, डॉ अली असगर सिवानी आदि अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने ईदगाह नवलपुर सिवान के तामीरी कार्य के लिए मुक्तादियों से बढ़ चढ़ कर चंदा देने का आह्वान किया।
ईद की नमाज़ 2026/में वसूली और खर्च तथा बकरीद (ईदुलजुहा) में आमद वा खर्च का ब्यौरा समाजसेवी शाहिद अली सिद्दीकी ने बड़े सफाई के साथ एक एक पैसा का हिसाब दिया जो इस प्रकार से है
ईद 2026में 53518रु ईदगाह परिसर से वसूली। खर्च मैक्सेट, चटाई बिछाई जरनेटर खर्च ई रिक्शा, लेबर खर्च टेंट कुर्सी, इमाम फ़ॉस्ट इमाम स्कॉड वगैरह खर्च 20400, रेस्ट अमाउंट 35118रु इसी प्रकार ईदुलजुहा की वसूली आमद 21000लगभग खर्च 14000शेष 7000कमोबेश लगभग।

इसको सरेआम कर दिया गया ताकि सभी मुक्तादि देख समझ ले, ईदगाह नवलपुर सिवान में अभी बहुत खर्च है, यह अनुरोध किया जाता है कि आप सभी अकीदतमंद बढ़ चढ़ कर ताऊन करें या स्वयं अपने यथा शक्ति एक ट्रेलर दो ट्रेलर दस ट्रेलर मिट्टी गिरवा दें। ईदगाह कमिटी ने यह आह्वान किया।
बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा डी एम विवेक रंजन मैत्रेय और एस पी पूरन कुमार झा के संयुक्त आदेश पर जिले के 340संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी नवलपुर इदगाह पर भी भारी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान मुस्तैद रहे। नमाज़ अदा कर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारी गण से भी गले मिल उन्हें मुबारक बाद व्यक्त किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा साफ़ सफ़ाई बनाए रखने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने को लेकर जारी निर्देशों का लोगों ने पूरी तरह पालन किया, इस तरह मस्जिदों और पूरे शहर में बकरीद का पर्व शांति सद्भाव और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े
श्रीसीताराम महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार?
बिकिनी लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
कोलकाता में हटाई जाएगी लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति
पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार?
मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल नहीं लिया कोई वेतन
