Headlines

श्रीसीताराम महायज्ञ  भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

श्रीसीताराम महायज्ञ  भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सरयू तट ग्यासपुर ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम पर पर 28 मई से 5 जून तक होने वाले श्रीसीताराम महायज्ञ को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम से प्रारंभ होकर ग्यासपुर, साईपुर,निरखापुर,नवका टोला और जई छपरा होते हुए सरयू तट पहुंची। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।

पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे।सरयू तट पर आचार्य पंडित संतोष द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया। इसके बाद कलशों में सरयू जल भरा गया।

,
इस अवसर पर श्री श्री1008महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज, महंत ब्रजेश दास जी महाराज तथा महंत अशोक दास जी महाराज उपस्थित रहे।महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े

पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार?

बिकिनी लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

कोलकाता में हटाई जाएगी लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति

पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार?

मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल नहीं लिया कोई वेतन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!