सीवान: बकरीद मनाकर दुबई जा रहे दोस्त को स्टेशन छोड़ लौट रहे युवकों को कार ने रौंदा, दो की मौत
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सीवान जिला के महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाकाम हाईवे स्थित कुशवाहा मोड़ के समीप गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी.
इस भीषण भिड़ंत में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पड़ोसी जिले गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित सहदौलेपुर गांव निवासी मासूम अली और एहसान अली के रूप में की गई है.
घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
यह भी पढ़े
एकमा में पारंपरिक ढ़ंग से मनी बकरीद, नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड अष्टयाम की हई पूर्णाहुति
महावारी को लेकर टूटी चुप्पी, गांव-गांव में किशोरियों को किया गया जागरूक
भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक थे वीर सावरकर – डा. कृष्ण
