बड़हरिया का तासीर अली 200 ग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार, साथ में चार गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज एसपी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच और गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव स्थित हाजी चौवर में अवैध रूप से गौवंशीय पशु का वध किया जा रहा है.
सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की.पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तासीर अली (30) निवासी लकड़ी दरगाह, थाना बड़हरिया, जिला सिवान के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक पशु का अवशेष बरामद किया, जिसका चमड़ा उतारा जा चुका था. साथ ही लगभग 200 ग्राम मांस को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं फरार पांच नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़े
मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार में पहुंचे घनश्याम पाठक, लिया आशीर्वाद
सीवान: गुठनी के सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार की हार्ट अटैक से मौत
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आवश्वासन
बेगूसराय: मोना झा हत्याकांड का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बुलेट और मोबाइल किया बरामद
