दो बाइक आपस में टक्कराई, पिता-पुत्र घायल
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के बांदे स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के पास शुक्रवार की देर संध्या दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम बलडीहा निवासी गौरी शंकर सिंह अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से अमनौर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांदे ज्ञान ज्योति स्कूल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गौरी शंकर सिंह और उनका पुत्र सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दूसरे बाइक सवार की पहचान की जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े
बड़हरिया का तासीर अली 200 ग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार, साथ में चार गिरफ्तार
मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार में पहुंचे घनश्याम पाठक, लिया आशीर्वाद
सीवान: गुठनी के सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार की हार्ट अटैक से मौत
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आवश्वासन
बेगूसराय: मोना झा हत्याकांड का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बुलेट और मोबाइल किया बरामद
