धमकी देकर लेवी मांगने वाले को औरंगाबाद पुलिस-STF ने चुन-चुन कर 6 को हथियारों के साथ दबोचा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के औरंगाबाद की पुलिस और STF को बड़ी सफलता मिली है। बंदेया थाना इलाके में माओवादी के नाम पर धमकी भरा पत्र देकर लेवी मांगने और काम रोकने की कोशिश करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में औरंगाबाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं माओवादियों के नाम से भेजी थी चिट्ठी दरअसल 26 मई 2025 को ग्राम चपरा में तालाब खुदाई का काम चल रहा था।
तभी कुछ अज्ञात लोगों ने मजदूरों और ठेकेदार को धमकी भरा पत्र दिया और काम बंद करने और पैसे की मांग की।इस मामले में बंदेया थाना में केस दर्ज किया गया । मजदूरों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग फिर से आए और काम रोकने और सामान जलाने की धमकी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
औरंगाबाद पुलिस और STF ने मिलकर इस केस की जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगाला गया और तकनीकी जांच के आधार पर एक-एक कर आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली। पहुंच बनाई के बाद सबसे पहले गयाजी के टिकारी इलाके से उदय पासवान को पकड़ा गया। उसकी जानकारी पर पुलिस ने आगे कार्रवाई की और संटू यादव को उसके घर से देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
संटू यादव के बताने पर खेत से 2 देशी कट्टा, 1 थर्नेट, 1 मासकेट (राइफल) भी मिले ऐसे हत्थे चढ़ते चले गए अपराधी इसके बाद पुलिस ने आगे छापेमारी करके 3 लोग गयाजी जिले के कोंच इलाके से, 1 व्यक्ति बंदेया इलाके से, कुल मिलाकर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम उदय कुमार, संटू यादव, संजय पासवान उर्फ कर्मचारी, रंजीत कुमार उर्फ नन्हे, अनिल यादव उर्फ राजेन्द्र यादव और चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा है। एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़े
तीन नकाबपोश अपराधियों ने मुखिया पुत्र को मारी गोली, पटना रेफर
6 जून को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बातचीत
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बस कार्यक्षेत्र बदलता है-महेश प्रभात
शब्द, समय और सच के बीच: हिंदी पत्रकारिता की अनकही धड़कन
बिहार में IAS योगेश और अभिलाषा
