शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बस कार्यक्षेत्र बदलता है-महेश प्रभात
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय लकड़ी के प्रांगण में सेवानिवृत्त अब्दुल मन्नान और स्थानांतरित शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को भावभीनी विदाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया।
शनिवार को आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने की।जबकि प्रारंभिक परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रभात बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आनंद मिश्र ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश प्रभात ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उसका कार्यक्षेत्र बदल जाता है। उन्होंने कहा कि मन्नान साहब एक कुशल शिक्षक के साथ ही अच्छे वक्ता और साहित्य प्रेमी भी हैं।
बच्चों के बीच लोकप्रिय रहे मनान भाई की समाज में गहरी पैठ बताती है कि उनके जीवन में सामाजिकता से बड़ा सरोकार रहा है। वहीं प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सराहनीय और अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक रहा है।
हमने एक अभिभावक खो दिया है।सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल मनान ने कहा कि जो आदर-सम्मान इस विद्यालय परिवार से मिला है,उसे सदैव याद रखूंगा। वहीं नेयाज अहमद,चुन्नी कुमारी, संतोषी कुमारी, मंजर हुसैन आदि ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं देकर सम्मानित किया।इस मौके पर ममता मिश्रा, दिलीप पांडेय, उमेश उपाध्याय, एहसान अली, नुपुर, मो रेहान, पंकज कुमार, साजिदा हसनैन,कामेश्वर गुप्ता,रुबी कुमारी, सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी, नीतू कुमारी, नीपू मिश्रा, साक्षी कुमारी, प्रियंका श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन हेडमास्टर प्रवीण कुमार ने किया।
