तीन नकाबपोश अपराधियों ने मुखिया पुत्र को मारी गोली, पटना रेफर
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव स्थित हाई स्कूल के समीप सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक पर जानलेवा हमला किया । मटिया पंचायत की मुखिया महामणि देवी के पुत्र एवं लखीसराय जिले के अभयपुर महेशपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गौतम कुमार दास पर बाइक सवार तीन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी गोली मिस होने से उनकी जान बच गई। गौतम कुमार दास सुबह करीब 3:40 बजे बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर स्कूल जाना था। इसी दौरान विशनपुर हाईस्कूल के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली उनके कंधे के नीचे लगी और आर-पार निकल गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।
घायल गौतम कुमार दास ने बताया कि अपराधियों ने दूसरी बार उनके सिर में गोली मारने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों की बंदूक से गोली नहीं चल सकी। इसके बाद घायल शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर हेलमेट पहने ही करीब एक किलोमीटर दूर आबादी वाले इलाके की ओर भागते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मलयपुर की दिशा में फरार हो गए। घायल अवस्था में ही गौतम कुमार दास ने पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही मलयपुर थाने के एसआई मनोज कुमार, जो उस समय गश्ती पर थे, मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल शिक्षक ने बताया कि मोहनपुर गांव के पास से ही एक संदिग्ध बाइक लगातार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी।
जैसे ही उन्होंने विशनपुर हाईस्कूल के समीप बाइक की रफ्तार धीमी की, बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 10 दिन पहले जान मारने की मिली थी धमकी घायल शिक्षक की मां एवं मटिया पंचायत की मुखिया महामणि देवी तथा उनकी पत्नी ने बताया कि 10 दिन पहले पिपरा बंध गांव निवासी भोला व मुकेश यादव द्वारा गौतम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़े
6 जून को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बातचीत
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बस कार्यक्षेत्र बदलता है-महेश प्रभात
शब्द, समय और सच के बीच: हिंदी पत्रकारिता की अनकही धड़कन
बिहार में IAS योगेश और अभिलाषा
