Headlines

शिक्षक का  सम्मान करेंगें, तभी मिलेगे  दूसरे राजबल्लभ .. सांसद

शिक्षक का  सम्मान करेंगें, तभी मिलेगे  दूसरे राजबल्लभ .. सांसद

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

शिक्षक का करें सम्मान तभी मिलेंगे क्षेत्र को दूसरे राजबल्लभ बाबू । यह बात सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार को प्रखंड के कौड़ियां गांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श मध्य विद्यालय बसंतपुर के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व शिक्षाविद स्व राज बल्लभ सिंह की ग्यारहवीं पुण्य तिथि के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा ।

 

उन्‍होंने कहा कि राजबल्लभ बाबू असाधारण व्यक्तित्व के व्यक्ति थे । जिनका सम्मान पूरे प्रदेश में था ।अवसर पर उनके तस्वीर पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । पूर्व मंत्री व सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राजबल्लभ बाबू जैसे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति विरले मिलते है ।

 

उन्होंने राजबल्लभ बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि गरीब एवं शिक्षा से दूर खड़े परिवार में शिक्षा का दीप जलाने एवं गरीब एवं मेघायु छात्रों को अपने खर्च पर उच्च शिक्षा दिलाने का काम जीवनोपरांत करते रहे । विधायक देवेश कांत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के उन्नति पर जब भी चर्चा होगी राजबलभ बाबू नाम नहीं लेने से चर्चा अधूरा माना जाता है ।

 

पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा कि राजबल्लभ बाबू के पद चिह्नपर चल कर सुशिक्षित समाज का निर्माण संभव है। विधायक हेमनरायण साह ने कहा कि राजबल्लभ बाबू अनुशासन के पक्षधर थे । इस अवसर पर कुंतल कृष्ण , भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार , प्रदीप कुमार रोज , श्रीमती निभा सिंह आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़े

 

बेंगलुरु में दीवार गिरने से  सीवान के युवक की मौत

बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” के तहत सिवान जिले के 38 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

अतरसन व बनपुरा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में आए 112 मामलों के त्वरित निष्पादन का अधिकारियों ने दिए आश्वासन

*संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित

सीवान में प्रशांत किशोर का आगमन बुधवार को

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!