Headlines

बिजली  की करंट लगने से महिला की मौत, एक युवक झुलसा

बिजली  की करंट लगने से महिला की मौत, एक युवक झुलसा

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई । जबकि उसे बचाने गया 22 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है ।

 

मृतका की पहचान गांव के संतोष कुमार की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है । वहीं जख्मी युवक कमली राय का पुत्र राजेश कुमार बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गई और गायत्री देवी उसके संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं । उन्हें बचाने के प्रयास में राजेश कुमार भी करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया ।

 

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाए । जहां चिकित्सकों ने गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल राजेश कुमार का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है ।घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है । उनका कहना है कि मृतका के घर के समीप 220 वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग ने पूर्व में किया गया था ।

 

मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं । इनमें 10 वर्षीय पुत्री एकता कुमारी, छह वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार तथा दो वर्षीय एक पुत्र शामिल हैं। मां की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है ।मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दी है ।

 

यह भी पढ़े

शिक्षक का  सम्मान करेंगें, तभी मिलेगे  दूसरे राजबल्लभ .. सांसद

बेंगलुरु में दीवार गिरने से  सीवान के युवक की मौत

बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” के तहत सिवान जिले के 38 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

अतरसन व बनपुरा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में आए 112 मामलों के त्वरित निष्पादन का अधिकारियों ने दिए आश्वासन

*संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित

सीवान में प्रशांत किशोर का आगमन बुधवार को

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!