Headlines

*संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

*संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
जिला पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े*
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
समाहरणालय सभागार (संवाद कक्ष), सिवान में मंगलवार को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव-सह-सिवान जिले के प्रभारी सचिव, धर्मेन्द्र सिंह (भा०प्र०से०) द्वारा की गई।
​बैठक में सिवान के जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय (भा०प्र०से०) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जुड़े और जिले की भौगोलिक परिस्थितियों एवं तैयारियों का फीडबैक साझा किया।
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग सहित जिले के सभी तकनीकी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अद्यतन प्रतिवेदनों के साथ भाग लिया।
*​बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:*
​बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियां: प्रभारी सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह ने मानसून के मद्देनजर जिले में बाढ़ नियंत्रण और सुखाड़ जैसी संभावित स्थितियों से निपटने के लिए की गई पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को ससमय अलर्ट रहने तथा आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।
*​सजगता और राहत कार्य:* जल निस्सरण, बाढ़ नियंत्रण, और जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को तटबंधों और जल निकासी प्रणालियों की लगातार निगरानी करने को कहा गया। इसके साथ ही कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों को सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक योजना तैयार रखने का निर्देश दिया गया।
*​आवश्यक सेवाओं की बहाली:* लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (PHED), विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आपदा की स्थिति में भी शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह बहाल रहें।
*​बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारी:*
बैठक का समन्वय और संचालन अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री आई.ए. अंसारी द्वारा किया गया। बैठक में सम्मिलित प्रमुख अधिकारियों की सूची निम्नलिखित है:
​जिला पदाधिकारी: श्री विवेक रंजन मैत्रेय, भा०प्र०से० (वीसी के माध्यम से सम्बद्ध)
​अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन): श्री आई.ए. अंसारी
​अनुमंडल पदाधिकारी (सिवान सदर / महाराजगंज): संबंधित अनुमंडलीय पदाधिकारी
​अन्य विभागीय पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता: सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद), तथा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लघु सिंचाई, जल निस्सरण एवं सारण नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शामिल हुए। इसके साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी), जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भी अपने-अपने विभागों की अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहे।
​प्रभारी सचिव और जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़े

सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित

सीवान में प्रशांत किशोर का आगमन बुधवार को

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन 

सड़क दुर्घटना में खजुरिया बथान टोला के मां बेटी की मौत, अन्‍य तीन घायल

नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

Leave a Reply

error: Content is protected !!