यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: अंडरवियर में छिपाकर लाया फोन
बाथरूम में कर रहा था सॉल्व, दो दरोगा सहित छह पुलिस कर्मी सस्पेंड
श्रीनारद मीडिया, यूपी डेस्क:

हापुड़ : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. कड़े बंदोबस्त के बावजूद हापुड़ के पिलखुवा में एक परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी अंडरवियर में अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने में कामयाब हो गया. अभ्यर्थी जब परीक्षा केंद्र के अंदर बाथरूम में मोबाइल फोन पर प्रश्नपत्र को हल करने के लिए सवाल ढूंढ ही रहा था कि तभी उसे चेकिंग टीम ने दबोच लिया. मामले में दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है.
पिलखुवा के सर्वाेदय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
सोमवार को गेट पर हर एक छात्र की बेहद बारीकी से तलाशी के बाद एंट्री दी जा रही थी. इससे कोई भी अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर न ले जा सके. इसी बीच अमरोहा का रहने वाला सचिन नाम का एक युवक परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों और मेटल डिटेक्टर का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अपना मोबाइल फोन अंदर लेकर चला गया.
क्लास में जाने से पहले अभ्यर्थी ने मोबाइल को बाथरूम में छिपा दिया. परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ देर बाद अभ्यर्थी शौचालय में पहुंचा और प्रश्नपत्र को हल करने की कोशिश में लग गया.
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया, प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अनुक्रमांक 4500701221 वाला अभ्यर्थी अमरोहा रफातपुरा का रहने वाला सचिन शौच के बहाने पुरुष शौचालय में गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ.
जांच के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित था. प्राथमिक पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि वह मोबाइल को अंडरवियर में छिपाकर केंद्र में लाया था. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उसने मोबाइल को पुरुष शौचालय में छिपा दिया था, जहां बाद में वह पहुंचा. केंद्र प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर कोतवाली में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि परीक्षा की चेकिंग और ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आई है. इस मामले में दो उपनिरीक्षकों सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. परीक्षा की निष्पक्षता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़े
राष्ट्रपति ने वीर जवानों को किया सम्मानित, 29 को शौर्य चक्र, 15 को वीर चक्र और 7 को कीर्ति चक्र
राज्यसभा चुनाव 2026 : सबसे अमीर प्रत्याशी बने परिमल नाथवानी, संपत्ति 754 करोड़ रुपये से अधिक
बाइक सवार मां-बेटे को कंटेनर ने कुचला, पहिए के नीचे आ गया सिर, दोनों की मौत
शंकराचार्य जी ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर
185 वर्ष पुरानी पांडुलिपि साझा करने के लिए डीएम सिवान ने किया सम्मानित
