Headlines

बाइक सवार मां-बेटे को कंटेनर ने कुचला, पहिए के नीचे आ गया सिर, दोनों की मौत

बाइक सवार मां-बेटे को कंटेनर ने कुचला, पहिए के नीचे आ गया सिर, दोनों की मौत

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा में बाइक सवार मां-बेटे की  सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. मां-बेटे बाइक पर सवार होकर दतिया से ग्वालियर जा रहे थे. इसी दौरान डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक कंटेनर ने बाइक को कुचल दिया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, हादसे के बाद कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया.

मां का इलाज कराने ग्वालियर जा रहे थे दोनों

दतिया का रहने वाला राकेश और उसकी मां भगवती नामदेव सोमवार दोपहर घर से निकले थे. दोनों बाइक पर सवार होकर ग्वालियर जा रहे थे. भगवती नामदेव बीमार थी और उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था. बेटा मुकेश उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाने बाइक से ग्वालियर ले जा रहा था. इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई.

कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर

डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि “पुलिस को सूचना मिली थी कि समुदन गांव के पास एक भीषण हादसा हुआ है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने बताया कि बाइक सवार मां-बेटे समूदन गांव के पास हाईवे पर थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से आया और टक्कर मार दी. जिससे बाइक फिसली और मां-बेटे दोनों का सिर कंटेनर के पहियों के बीच आ गया. जिससे मौके पर ही कुचलकर दोनों की मौत हो गई.

राहगीरों ने पीछा कर रोका कंटेनर, चालक फरार

इस घटना के दौरान आसपास के राहगीरों ने पीछा किया, तो कंटेनर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से मां-बेटे के शव डबरा अस्पताल पहुंचाया और बाइक के नंबर से जनकारी निकल घरवालों को सूचित किया. फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने मौके से डंपर भी जब्त कर लिया है. वहीं, ड्राइवर अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़े

शंकराचार्य जी ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर

185 वर्ष पुरानी पांडुलिपि साझा करने के लिए डीएम सिवान ने किया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!