Headlines

अपराध, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का प्रखंड मुख्यालय पर धरना

अपराध, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का प्रखंड मुख्यालय पर धरना
मुन्ना चौहान की अध्यक्षता में प्रदर्शन, बिहार सरकार पर जमकर बरसे कार्यकर्ता
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के झंडा-बैनर तले हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता मुन्ना चौहान ने की। कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। शराबबंदी के बावजूद शराब घर-घर कुटीर उद्योग बन गया है और युवा सूखे नशे के शिकार हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के कारण नव-निर्मित पुल-पुलिया और सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। शिक्षक बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश पर जाति देखकर कार्रवाई कर रहे हैं। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और अधिकारी जनता की आवाज नहीं सुनते।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

 

आम जनता की कोई सुनने वाला नहीं है और स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बदहाल है। किसानों को खाद-पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बीमार व्यक्ति जमीन बेचकर निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश है। शिक्षा की स्थिति भी खराब बताई गई।राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि लालू-राबड़ी का राज गरीब, मजदूर और असहायों का राज था। उस दौरान जनता की बात अधिकारी और नेता सुनते थे, काम होता था। आज कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब बदहाल हैं। हर दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। डबल इंजन की सरकार अपने परिवार को सेट करने में लगी है।

 

इस दौरान उप प्रमुख विवेकानंद राय, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय भुवर, पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, कोरिया मुखिया नागेश्वर चौहान, सोनू राय, डॉ. संजीत यादव, लाल बाबू राय टीपू, रूपेश राय, अरविंद राम, दीपक कुमार, उमा शंकर जायसवाल, लालू राय, देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राम समेत दर्जनों राजद नेताओं ने बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की।

यह भी पढ़े

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मैं तो जिंदा हूं..’, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कागज पर मृत घोषित, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: अंडरवियर में छिपाकर लाया फोन

आपसी सहमति से बने वयस्क संबंधों को चरित्रहीनता कहना गलत’

Leave a Reply

error: Content is protected !!