सिधवलिया की खबरें : वविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज)

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार गांव में रविवार को रात्रि 11 बजे 22 वर्षीय नवविवाहिता हीना खातून का शव घर में पंखे से लटका मिला और अंदर से किल्ली बंद था l लड़की के भाई और परिवार के लोग भी पहुंचे थे l
सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को पंखे में रस्सी के फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। बताया जाता है कि हीना खातून की शादी जमशेद आलम से करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के समय उसका पति भी घर पर मौजूद था। स्थानीय स्तर पर आपसी विवाद के बाद फांसी लगाने की चर्चा है l हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वाहन के चपेट में आने से दो ऑटो सवार महिला पुरुष घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज)
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के ढेहा सुपौली गांव स्थित एन एच 27 पर एक वाहन के चपेट में आने से दो ऑटो सवार महिला पुरुष घायल हो गए जिनका इलाज ट्रामा सेंटर झझवा में चल रहा है l प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधवलिया थाने क्षेत्र के झझवा गांव की पथरी देवी और बलरा के चंदन कुमार एक ऑटो से मंगलवार की सुबह महम्मदपुर से बरहिमा मोड़ पर से जा रहे थे कि पीछे से आ रही ट्रक धक्का मार दी ,जिससे झझवा की तेतरी देवी और बलरा के चंदन कुमार घायल हो गए l उक्त घायल दोनों व्यक्तियों को स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहाँ दोनों व्यक्तियों का इलाज चल रहा है l
यह भी पढ़े
अपराध, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का प्रखंड मुख्यालय पर धरना
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ
महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मैं तो जिंदा हूं..’, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कागज पर मृत घोषित, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ
मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल
