गुठनी थानान्तर्गत नजमा हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गुठनी थाना को बुधवार को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें सूचना दी गई कि गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डरैला निवासी मुमताज अहमद, पिता सफीर अहमद, सा०-डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान के द्वारा नजमा खातून, की गला घोटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के उपरांत साक्ष्य छिपाने के नियत से शव को शैलेश सिंह के चिमनी के पास एक गड्डा में रखकर ईट से ढक दिया गया।
इस संबंध में मृतिका के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर गुठनी थाना अन्र्तगत धारा-103(1)/238 बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के अग्रतर अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त मुमताज अहमद, पिता सफीर अहमद, सा० डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच से यह बात प्रकाश में आया है कि मृतिका के परिजन से अभियुक्त मुमताज अहमद का पूर्व से किसी विवाद को लेकर दुश्मनी चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- मुमताज अहमद, पिता सफीर अहमद, सा० डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान। > टीम में शामिल सदस्यः- जन विश्वास संकल्प हमारा 1. पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, गुठनी थाना। 2. पु.अ.नि. मशहुर आलम एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़े
होर्मुज में जहाज पर अमेरिकी हमले के खिलाफ UN में गरजा भारत
चिरांद चेतना महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे
12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने किया जनसंपर्क
