रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात
आंधी,गरज,वज्रपात के साथ गुरुवार की सुबह हुई बारिश से धान के बीज डालने हेतु किसान हुए खुश
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर में गुरुवार की अहले सुबह प्री मानसून के दस्तक देने से उमस भरी भीषण गर्मी से आवाम को निजात मिली।
साथ ही धान के बीज डालने के लिए किसान खुश दिखे.मालूम हो कि गुरुवार की सुबह काली घटाओ के साथ आई तेज आंधी के बाद गरज और वज्रपात के साथ हो रही बारिश से हर कोई खुश दिखा।
बाजार निवासी सुनील प्रसाद ने कहा कि इस प्री मानसून बारिश होने से भीषण गर्मी से काफी निजात मिला।
यह भी पढ़े
शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ
दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल
