मशरक की खबरें : सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायलों में दो पटना रेफर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक सीएचसी में सड़क दुघर्टना में घायल आधा दर्जन लोगों में दो को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। लखनपुर में बाइक सवार पानापुर थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव निवासी संजय चौबे के 23 वर्षीय पुत्र विश्वजीत चौबे को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं एकमा मशरक मुख्य पथ पर शास्त्री टोला में बाइक दुर्घटना में खैरनपुर गांव निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बड़ा स्पीकर खराब हो गया था उसी को बनवाने दो मित्रों के साथ मशरक आ रहा था कि सड़क दुघर्टना में घायल हो गया।
वहीं केसरिया में बाइक दुर्घटना में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्ला पुर गांव निवासी हरिशंकर राय का 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मुन्नी मोड़ पर बाइक दुर्घटना में दलित टोला के दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए, दोनों गोला मंडी से घर जा रहें थे कि हाईवे सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आ गए।
मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर बन रहें रेल ओवर ब्रिज निर्माण में भूमी मापी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक छपरा थावे रेलखंड पर मशरक जंक्शन के पास मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर बन रहें रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए भूमी अधिग्रहण को लेकर जमीन की मापी गुरुवार की दोपहर 12 बजें के लगभग शुरू की गयी। सरकारी अमीन के द्वारा सड़क के एक तरफ से जमीन की मापी शुरू कर मार्किंग लगानें का कार्य शुरू किया गया।
कार्य में लगें अमीनो ने बताया कि अंचल कार्यालय के तरफ से मिले निर्देश और जिला भू-अर्जन विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए नक्शे से प्रथम स्तर पर सरकारी जमीन की मापी कर पेंट से मार्किंग कर दी जा रही है।
वहीं बताया गया कि ओवरब्रिज निर्माण और ओवरब्रिज के दोनो तरफ सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जहां जहा पक्का निर्माण बनें हुए हैं वहां चिन्हित कर मार्किंग कर दी जा रही है।
यह भी पढ़े
बिहार में गजब चोरी: 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही उड़ा ले गए चोर, जनरेटर और उपकरण भी गायब
दुखद: बेगूसराय में तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत
राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न
कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन
कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश
