अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मारा, मौके पर दम तोड़ा
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):

भेल्दी-तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा मौत-थाना क्षेत्र के NH722 सराय बक्स पलमवा पुल के पास बालू लदे एक अनियंत्रित 18चच्का ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मार लगभग 40फीट तक घसीटते हुए ले गया जिससे साइकिल सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक रज्जूपुर निवासी स्व•रामदयाल सिंह के छोटे पुत्र शैलेन्द्र सिंह के रुप में हुई।
परिजनों ने बताया कि शैलेन्द्र सिंह गरखा बाजार से घरेलू सामान लेने गए थे लौटते क्रम में जैसे ही सराय बक्स पलमवा पुल के नजदीक पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार बालु लदे ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना वहां के ग्रामीणों की द्वारा दिया गया।
सूचना मिलते परिजन एवं ग्रामीण पहुंचे देखते ही देखते सड़क जाम हो गया।शव को देखते ही पत्नी वीणा देवी,पुत्र पिन्टू सिंह ,पुत्री शिल्पी कुमारी विलाप करने लगे।सड़क जाम होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा।परिजन जिला प्रशासन को बुलाने की मांग कर रहे थे ,कुछ समय बाद अमनौर अंचलाधिकारी पहुंचे ।
अंचलाधिकारी एवं भेल्दी थानाध्यक्ष, मुखिया गौतम साह और स्थानीय लोगों के द्वारा समझा-बुझाकर लोगों शांत कराया तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका।अंचलाधिकारी ने मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिए तब जाकर ग्रामीण शव देने को तैयार हुए। उसके बाद पुलिस शव को अपनें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़े
बिहार में गजब चोरी: 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही उड़ा ले गए चोर, जनरेटर और उपकरण भी गायब
दुखद: बेगूसराय में तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत
राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न
कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन
कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश
