Raghunathpur: स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को सम्मानित कर हुई विदाई
श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सिवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के स्थानांतरित पंचायत कार्यपालक सहायकों को शुकवार को प्रखण्ड सभागार में एक समारोह आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीक्षा गुप्ता और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पूनम कुमारी ने सम्मानित करते हुए विदाई किया। इस मौके पर बीडीओ और बीपीआरओ ने संयुक्त रूप से सभी पंचायत कार्यपालक सहायकों को उपहार दिया और नए पदस्थापन कार्यालय में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामना भी दिया।
बीडीओ में कहा कि सरकार द्वारा बनाए व्यवस्था में जो आता है उसे अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए नियमानुसार एक स्थान छोड़ दूसरे स्थान पर जाना होता है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से उम्मीद करती हूँ कि आप जहां भी रहेंगे आप अपने कर्तव्य के प्रति वैसे हो निष्ठावान रहेंगे। उन्होंने प्रखण्ड और पंचायत स्तरीय कार्यों में विश्वसनीयता पूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि आप जहां भी रहे कर्तव्यनिष्ठ रहें और अपने वरीय पदाधिकारियों के विश्वासपात्र रहे, यही मेरी शुभकामना है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकाल के दौरान नोंक झोंक, डाट फटकार भी हुई होंगी इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसके लिए भी कुछ परिस्थितियां बनती है।
कार्यपालक सहायकों के इस बिदाई समारोह आयोजन के लिए नागेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, विवेक मिश्र आदि ने धन्यवाद दिया। मौके पर संजय शर्मा, राजू पासवान, संजय कुमार, विधानचंद्र सिंह, पप्पू पासवान, सत्यम कुमार, दीपांशु, उज्जवल, दिनेश सिंह, विनय यादव, सेराज अहमद, पंकज कुमार, शशिकांत, ऋषिकेश सिंह, विजय यादव आदि कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
बिहार में गजब चोरी: 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही उड़ा ले गए चोर, जनरेटर और उपकरण भी गायब
दुखद: बेगूसराय में तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत
राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न
कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन
कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश
