सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सांप काटने के मामलों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-स्नेक वेनम की 36 वायल उपलब्ध हैं, जिससे सर्पदंश पीड़ित मरीजों का समय पर उपचार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में किसी प्रकार की देरी न करें और मरीज को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल कुत्ता, सियार एवं बंदर के काटने पर लगाए जाने वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन (एआरवी) की उपलब्धता नहीं है, लेकिन अस्पताल प्रशासन अन्य लगभग सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र व प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़े
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए
सिसवन की खबरें : शारदीय खरीफ महामहोत्सव का आयोजन, दर्जनों किसान हुए शामिल
अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रघुनाथपुर का मुख्य नाला, सम्राट चौधरी के बुलडोजर के इंतजार में है जनता
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PMO सख्त! ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट, जांच का दायरा बढ़ा
असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान
AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़
कामाख्या सेवा संस्थान परिवार की तरफ से रामनगर में निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया
