असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब AN-32 जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था।
IAF अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होने के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया, जो आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हैं। IAF अधिकारी ने बताया कि असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायु सेना के पांच जवान बलिदान हो गए हैं। इस हादसे में को-पायलट को बचा लिया गया है जिसका इलाज चल रहा है।
फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने के संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक या स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बलिदान देने वाले जवानों के नाम
असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में पांच जवान बलिदान हुए हैं। IAF के अनुसार, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
भारतीय वायुसेना (IAF) ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मौके पर स्थिति का बारीकी से आकलन किया जा रहा है और जैसे ही नए तथ्य सामने आएंगे, आगे की जानकारी प्रदान की जाएगी। वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।
भारतीय वायु सेना ने इस हादसे को लेकर बयान जारी करते हुए कहा, ‘असम के जोरहाट में AN-32 विमान दुर्घटना में अपने पांच कर्मियों के खोने का गहरा दुख है. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. भारतीय वायु सेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है.’
भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, AN-32 परिवहन विमान अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट लौट रहा था. इसी दौरान लैंडिंग के समय विमान हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना एयरबेस परिसर के भीतर ही हुई, जिसके बाद विमान में आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
3 बार हादसे का शिकार हो चुका AN-32 विमान, 42 जवानों की गई जान
- यह भी पढ़े…………..
- AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़
- एनएच-27 से बालू लदा ट्रक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- सर्पदंश पीड़ित बालक को सीएचसी एकमा में मिला त्वरित उपचार
