राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PMO सख्त! ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट, जांच का दायरा बढ़ा
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

श्रीराम मंदिर के दानपात्र से धनराशि के चोरी किए जाने के मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रिपोर्ट तलब की है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के आंतरिक ऑडिट में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है। पुलिस द्वारा कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और कथित रूप से नकदी बरामद होने की भी चर्चा है।
एक पूर्व लेखाधिकारी ने सनसनीखेज खुलासा करके मामले को बहुत गंभीर बना दिया है। पूर्व लेखाधिकारी महिपाल सिंह के मुताबिक रोज पांच लाख केजी चोरी हो रही थी। शिकायत की तो उसी को नौकरी से निकाल दिया गया और सीसीटीवी डिलीट कर दिया गया। ये मामला 2022 के आसपास का है। महिपाल ने दावा किया कि ये सिंडिकेट पहले से ज्यादा पैसे नियमित रूप से चोरी कर रहा था।
ट्रस्ट सूत्रों का दावा है कि दानपात्र से जुड़ी व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है तथा गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
घटना के बाद देशभर के श्रद्धालुओं और सनातन समाज के बीच चिंता बढ़ गई है तथा सभी की नजरें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
यह भी पढ़े
असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान
AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़
कामाख्या सेवा संस्थान परिवार की तरफ से रामनगर में निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया
