Headlines

सर्पदंश पीड़ित बालक को सीएचसी एकमा में मिला त्वरित उपचार

सर्पदंश पीड़ित बालक को सीएचसी एकमा में मिला त्वरित उपचार

बेहतर इलाज के लिए रेफर के बाद सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


सारण जिला के  रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी श्रवण ठाकुर के 8 वर्षीय पुत्र कुणाल ठाकुर को बुधवार की देर रात घर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ सुशील कुमार प्रसाद ने बिना देरी किए उसका उपचार शुरू किया।

सीएचसी एकमा में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बालक को प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए दो एंटी-स्नेक वेनम दिया तथा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। हालांकि छपरा में इलाज के दौरान उक्त बालक की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक आदि अन्य टोटकों आदि में समय गंवाने के बजाय मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

उधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार एवं बीएचएम वाहिद अख्तर ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात एक सर्पदंश पीड़ित बालक को पर जानू जरा द्वारा उपचार के लिए सी अच्छी लाया गया था।

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा तत्काल चिकित्सा मुहैया कराते हुए दो वायल एंटी स्नेक वेनम का लगाने और उचित उपचार व सुविधा के साथ सदा सदा अस्पताल छपरा एंबुलेंस के द्वारा बेहतर चिकित्सा के लिए पहुंचाया गया था, जहां उसके उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल व प्रसारित होने वाली सूचना में यह बताया जाना कि एंटी स्नेक वेनम सीएचसी एकमा में उपलब्ध नहीं है। उसे खारिज करते हुए कहा कि पर्याप्त संख्या में कल रात में भी उपलब्ध था। जिसमें से दो पीड़ित बालक को लगा कर सदर अस्पताल बेहतर चिकित्सा हेतु भेजा गया था और अभी भी एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है।

यह भी पढ़े

Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह?

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मारा, मौके पर दम तोड़ा

मशरक की खबरें :  सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायलों में दो पटना रेफर

सीवान: पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Raghunathpur: स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को सम्मानित कर हुई विदाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!