Headlines

सिसवन की खबरें :   शारदीय खरीफ महामहोत्सव का आयोजन, दर्जनों किसान हुए शामिल

सिसवन की खबरें :   शारदीय खरीफ महामहोत्सव का आयोजन, दर्जनों किसान हुए शामिल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार कृषि विभाग के शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के तहत सिसवन प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महामहोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र शाह,प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम पैक्स अभिषेक तिवारी, रेणु देवी के साथ प्रखंड के दर्जनों किसान उपस्थित रहे।कृषि अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीट-रोग नियंत्रण और फसल बीमा जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

 

किसानों के सवालों का मौके पर ही समाधान किया गया।कार्यक्रम में दीपक कुमार यादव, कृषि सलाहकार प्रकाश कुमार शर्मा, कृषि समन्वयक रामजी सिंह, पंकज कुमार, आलोक कुमार, उदीप कुमार के साथ कृषि सलाहकार अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश राम,उपेन्द्र नाथ,अमृत कुमार, वीरेन्द्र भगत,आनन्द पाठक और किरण सिंह मौजूद रहे।किसानों ने महामहोत्सव को उपयोगी बताया और ऐसी कर्मशाला समय-समय पर आयोजित करने की मांग की।

 

जनता दरबार मेंआपसी सहमति से 4 जमीनी विवाद निपटाए गये

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिवान/ सिसवन प्रखंड के अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों के जमीनी विवाद संबंधी चार मामलों पर सुनवाई की गई।

अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की बारीकी से जांच की और उन्हें कानून व राजस्व नियमों की जानकारी दी।आपसी बातचीत के बाद चारों मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंच गए। इस तरह सभी विवादों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।

 

जनता दरबार में राजस्व कर्मियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों के छोटे-छोटे विवाद का निपटारा हो जाए, ताकि उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें।

 

यह भी पढ़े

अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रघुनाथपुर का मुख्य नाला, सम्राट चौधरी के बुलडोजर के इंतजार में है जनता

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PMO सख्त! ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट, जांच का दायरा बढ़ा 

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान

AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़

कामाख्या सेवा संस्थान परिवार की तरफ से रामनगर में निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!