Headlines

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के चोरौली गांव स्थित प्रगतिशील कृषक सह प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह के आवास पर एक दिवसीय खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस आयोजन का अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ जितेंद्र प्रसाद ने की ।
डॉ प्रसाद ने किसानों को अलनीनो के प्रभाव से बचाव का उपाय बताते हुए कहा कि प्रशांत महासागर में दबाव के कारण हवा का रुख विपरीत दिशा में है । इस लिए वर्षा कम होने की संभावना है ।

खरीफ मौसम ने मक्का एवं अरहर की खेती मेड पर करने की सलाह दी । कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने दलहन तेलहन मोटा अनाज की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया । उन्होंने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित खेती करने तथा मानव स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया ।

 

कम से कम दस प्रतिशत भूमि पर किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक हो ।इस अवसर पर रसायनिक उर्वरक के उपयोग से बचने , संतुलित एवं दक्ष उर्वरक उपयोग को बढ़वा देने , मिट्टी परीक्षण कराने पर बल दिया गया ।
इस अवसर पर जीवामृत, धन जीवाणु आदि तैयार कर प्राकृतिक खेती करने का गुर सिखलाया गया । सुरेन्द्र सिंह अशोक सिंह हरेंद्र सिंह , बलिराम सिंह , अमिताभ सिंह आदि किसान उपस्थित थे ।

यह भी पढ़े

जन सहयोग से  छठ पूजा घाट  का हुआ जीर्णोद्धार

सर्पदंश पीड़ित बालक को सीएचसी एकमा में मिला त्वरित उपचार

Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह?

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मारा, मौके पर दम तोड़ा

मशरक की खबरें :  सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायलों में दो पटना रेफर

सीवान: पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Raghunathpur: स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को सम्मानित कर हुई विदाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!