Headlines

12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत पूर्व आईपीएस बक्‍सर विधायक आनंद मिश्रा,  विधान पार्षद सच्चिदानंद राय करेंगे प्रेसवार्ता

12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत पूर्व आईपीएस बक्‍सर विधायक आनंद मिश्रा,  विधान पार्षद सच्चिदानंद राय करेंगे प्रेसवार्ता

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कल सिवान आएंगे पूर्व आईपीएस सह बक्सर विधायक आनंद मिश्रा एवं विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, प्रेस वार्ता को करेंगे संबोधित

सिवान, 12 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आनंद मिश्रा तथा सच्चिदानंद राय कल दिनांक 13 जून को दोपहर 2:00 बजे सिवान पहुंचेंगे।

भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता सिवान आगमन के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे तथा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही वे पत्रकारों के प्रश्नों का भी उत्तर देंगे।

उन्होंने बताया कि “12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। दोनों नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के लिए लाभकारी होगा।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!