93 लीटर 600 ग्राम विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के 70 घाट के समीप छापेमारी कर 93 लीटर 600 ग्राम विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बिषधारी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है।
उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर एक युवक बाइक से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने 70 घाट के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से 93 लीटर 600 ग्राम शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया। उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
गर्मी की छुट्टियाँ और हमारा समाज
जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन
2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय
