Headlines

जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा , सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई की गई।

 

इस दौरान कुल 10 नए आवेदन प्राप्त हुए। अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने सभी मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया।
वहीं पूर्व से लंबित भूमि विवाद के 8 मामलों का निष्पादन किया गया।

यह भी पढ़े

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए

सिसवन की खबरें :   शारदीय खरीफ महामहोत्सव का आयोजन, दर्जनों किसान हुए शामिल

अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रघुनाथपुर का मुख्य नाला, सम्राट चौधरी के बुलडोजर के इंतजार में है जनता

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PMO सख्त! ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट, जांच का दायरा बढ़ा 

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान

AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़

कामाख्या सेवा संस्थान परिवार की तरफ से रामनगर में निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया

 

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अंचलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

अंचलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।

मौके पर राजस्व पदाधिकारी रामप्रवेश साहू, पुलिस निरीक्षक सह एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज, अंचल नाजिर मोहम्मद जहरुदीन, प्रधान सहायक सैयद मोहम्मद नजमी, राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, लिपिक विजेंद्र कुमार सिंह, अमीन सरोज कुमार, संजीत कुमार सहित विभिन्न गांवों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!