बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मसौढ़ी में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल अपराधी की पटना के पारस अस्पताल में मौत हो गई है. मृतक कुख्यात बदमाश की पहचान हैदर के रूप में हुई. पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने इसकी पुष्टि की है. मुठभेड़ में घायल प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और ASI संजय को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है
.बता दें कि बदमाश द्वारा अगवा किया गया युवक पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. यह पूरी घटना मसौढ़ी मणिचक के पास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बदमाशों को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई. इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. मणिचक तालाब में युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ इस बीच पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के गोली लग गई थी जिससे वह घायल हो गया था.
पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उसने दम तोड़ दिया है,पुलिस मुठभेड़ में मारा गया हैदर इतना सनकी और कुख्यात था कि मसौढी के कोरियामा गढ़वा में एक क्रिकेट मैच में एंपायर के फैसले से नाराज होकर मैदान पर ही उसको गोलियों से भून डाला था. फिलहाल हैदर अब पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली के बाद मारा जा चुका है.
घटना पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया शुक्रवार (12 जून) को मसौढ़ी में अपराधियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हुए हमले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा था कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. मुझे भी इस घटना की जानकारी मीडिया और अन्य स्रोतों से मिली.सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पुलिस को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है और कार्रवाई करने की पूरी छूट है. ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें
नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन
रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी, गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य
