Headlines

पटना में चल रही 92वीं बिहार स्टेट जूनियर एंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीवान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शानदार 

पटना में चल रही 92वीं बिहार स्टेट जूनियर एंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीवान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शानदार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 10 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित 92वीं बिहार स्टेट जूनियर एंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीवान जिले के खिलाड़ी पूरे उत्साह और जज़्बे के साथ भाग ले रहे हैं।

 

10 जून को अंडर-14 एवं अंडर-16 वर्ग के इवेंट्स आयोजित किए गए, जबकि 11 से 13 जून तक अंडर-18, अंडर-20, महिला एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

 

सिवानवासियों को अपने खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।सीवान के लिए यह बेहद गर्व और खुशी की बात है कि संभोपुर मदरसा परिसर में संचालित एकता फिजिकल एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलोनी वर्मा ने अंडर-16 आयु वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

 

सलोनी की इस उपलब्धि ने पूरे सिवान को गौरवान्वित किया है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा पेश की है।एकता फिजिकल एकेडमी के संचालक शाह आलम साहब के मार्गदर्शन और अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

 

उनकी देखरेख में तैयार खिलाड़ियों की एक टीम इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पटना पहुंच चुकी है और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी लगन से प्रयासरत है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में समाज के लोगों का सहयोग भी सराहनीय रहा है। खिलाड़ियों के आने-जाने एवं अन्य आवश्यक खर्चों में जीआईएफएसई सेफ्टी इंस्टीट्यूट के निदेशक नसीम अहमद, सीवान के मशहूर नेफ्रो फिजिशियन डॉ. कफील अहमद और अन्य समाजसेवियों ने आर्थिक सहयोग देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उनका यह योगदान निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य है और समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में के खिलाड़ी और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम करेंगे तथा जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन करेंगे। सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगकर्ताओं को हार्दिक बधाई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!