पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों का हुआ भव्य सम्मान
खाकी पहनकर गरीब की सेवा करें – थानाध्यक्ष
स्टूडेंट क्लब के प्रशिक्षण से मिली सफलता
स्टेट मीट की पदक विजेता खिलाड़ी भी सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

बिहार के सारण जिला के हाई स्कूल अमनौर के क्रीड़ा मैदान में रविवार को स्टूडेंट क्लब के तत्वावधान में “सहयोग-सद्भाव समारोह 2026” आयोजित कर बिहार पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार और एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित अभ्यर्थियों में अनिकेत कुमार झखरी, सचिन कुमार पैगा, वसीम आलम अपहर, आकाश कुमार मयनपुर, बादल कुमार अमनौर, कुमकुम कुमारी बलहा, अंजली कुमारी बिशुनपुर, नीतू कुमारी बरदहिया, छोटी कुमारी विक्रमपुर, नेहा कुमारी तेजपुरवा, गुंजन कुमारी भागवतपुर, प्रियंका कुमारी खोरी पाकर, ममता कुमारी अमनौर, मनीषा कुमारी नौतन,
आँचल कुमारी मधुबनी, संध्या कुमारी गौरा, शिवमालती कुमारी बिशुनपुर, किमी कुमारी ढोरलाही, शिल्पी कुमारी सिसवा, रीना कुमारी साहपुर, रूबी कुमारी नारायणपुर, अंकिता कुमारी अमनौर, रेखा कुमारी उमरपुर, श्रुति कुमारी आटा व रानी कुमारी कोल्हुआ समेत 53 अभ्यर्थी शामिल रहे।
थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बधाई देते हुए कहा, “खाकी वर्दी पहनकर गरीब की सेवा करना, अन्याय के खिलाफ डटना और कानून की रक्षा करना ही आपकी असली परीक्षा होगी। हमें विश्वास है आप उस पर खरे उतरेंगे। अमनौर की माटी को आप पर नाज़ है।”
पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा, “हमारे 53 लाल-लाडलियों ने बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह साबित करता है कि मेहनत के आगे कोई मंजिल दूर नहीं।” उन्होंने स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष चन्दन सिंह और सचिव कमलजीत कुमार की सराहना करते हुए कहा कि सच्चे गुरु शिष्य को तारे तक पहुंचा देते हैं
।
एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने क्लब संचालकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समारोह में 92वीं स्टेट मीट में 10 हजार मीटर में तृतीय और 5 हजार मीटर में द्वितीय स्थान पाने वाली खिलाड़ी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह व सचिव कमलजीत कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र व फूलमाला से सम्मानित किया। मौके पर सरपंच अनिल कुमार सिंह, सरपंच रणधीर कुमार, केडी पब्लिक स्कूल के निदेशक चंद्रकेत कुमार,दीपक कुमार शिक्षक रामा शंकर सिंह, दिनेश प्रसाद,पप्पू सिंह अभय कुमार, राजद नेता सुरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े
सीवान में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली
सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
बिजली कंपनी ने जारी किया एक और नंबर
बिहार के 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद
