Headlines

प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

शनिवार को अमनौर कृषि भवन में खरीफ महाभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्धाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा,परियोजना उप निदेशक शमशेर आलम,बीएओ सुप्रिया रानी,बीएचओ पूजा कुमारी,पशुपालन पदाधिकारी संजीव कुमार व पूर्व जिला परिषद विक्रमा मांझी आदि ने किया।

 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा द्वारा उपस्थित किसानों को खरीफ़ महाभियान खरीफ उत्पादन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।उन्होंने खरीफ़ फसल में मक्का की खेती करने पर बल दिया।तथा खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।वही परियोजना उपनिदेशक शमशेर आलम ने मोटा अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया।तथा किसानों को धान, मक्का, रागी,कोदो,बाजरा,सवा,ज्वार ,कंगनी आदि मोटे अनाज की खेती करने पर बल दिया।किसानों को फसल चक्र के बारे में जानकारी दी।

 

 

प्रखंड उद्दान पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बतायी कि किसान पर सारा विश्व निर्भर करता है।आज भी 70 प्रतिशत किसान खेती पर निर्भर है।वही केएस तथा कृषि समन्वयक अविनाश कुमार,यशवंत सिंह , अजय कुमार सिंह,प्रशांत कुमार सिंह,चंद्रशेखर सिंह,वैभव कुमार तथा अजीत कुमार ने भी खरीफ़ फसल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तरीकें से खेती करने की अपील की ,तथा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम मौसम परिवर्तन के परिपेक्ष में धान की सीधी बुआई एवं कृषि यांत्रिकरण आदि की विस्तृत जानकारी दी।

 

मंच संचालन यशवंत सिंह ने किया।कार्यक्रम में किसानों द्वारा भी कई सवाल पूंछे गये।इस अवसर पर लेखपाल सुधीर कुमार,एटीएम, रामाधार यादव,राकेश सिंह, मंटू कुमार, घनश्याम मिश्रा,अनुराधा कुमारी आदि सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे। वही धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें

बिना डॉक्‍टरी  पढ़े रघुनाथपुर में महिला बन गई चिकित्‍सक, मरीजों की जान से कर रही खिलवाड़

गर्मी की छुट्टियाँ और हमारा समाज

जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन

2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!