Headlines

5001 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

5001 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज  जिला के  सिधवलिया प्रखंड के बरहीमा पांडेय टोला स्थित काली मंदिर (काली पिंडी) परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के बीच आयोजित कलश यात्रा में 5001 कन्याओं ने भाग लेकर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन करसघाट मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुंवर ने फीता काटकर किया।
कलश यात्रा हाथी और पालकी के साथ बरहीमा से निकलकर बंजरिया स्थित गंडक नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक रीति से जल भराई की। इसके बाद कलश यात्रा पुनः काली पिंडी मंदिर परिसर पहुंची, जहां यज्ञ अनुष्ठान की शुरुआत की गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और वातावरण जयकारों तथा भक्ति गीतों से गूंजता रहा।
यज्ञ के आयोजन से पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक अवध किशोर पांडेय, अर्जुन सिंह, प्रिंस पाण्डेय, राजेश पांडेय एवं सोनू कुमार पाण्डेय सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े

 दरौली में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

शिक्षकों का ट्रांसफर और पोस्टिंग 14 दिनों में पूरी होगी… 1 जुलाई से नए स्कूल में पढ़ाएंगे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!