नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक नदी में डूबा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गंडक नदी में सोमवार को नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। डूबे युवक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी प्रमोद साह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट-1 का छात्र था।
परिजनों के अनुसार अंकित किसी रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गांव से डुमरिया घाट आया था। इसी दौरान वह गंडक नदी में चला गया और गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों एवं नाविकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। शाम को शव गंडक नदी से बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया परिजन और ग्रामीण घाट पर मौजूद हैं।
बेटे के मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। सिद्धबली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। आगे कि कार्यवाही में पुलिस जुटी है।
